कायमगंज, समृद्धि न्यूज। अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया। जिससे उस पर सवार तीन लोग घायल हो गये। जबकि एक की हालत गम्भीर बनी हुई है। उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव अताईपुर कोहना निवासी आशीष, आरिफ व मुनेंद्र ट्रैक्टर पर सवार होकर वाईपास स्थित खान पेट्रोल पम्प पर ट्रैक्टर में डीजल डलवाने जा रहे थे, तभी पेट्रोल पम्प के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे उक्त तीनों लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ प्राथमिक इलाज के बाद मुनेंद्र को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।