नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान कई डॉक्टर नदारद मिले। जिसपर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने नाराजगी जतायी।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के कस्बा नवाबगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आज अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 दलवीर सिंह निरीक्षण करने हेतु पहुंचे। जहां निरीक्षण में काउंसलर दीप माला नदारत मिलीं। वहीं डॉक्टर गौरव राजपूत भी अनुपस्थित मिले। डॉक्टर लोकेश शर्मा भी नदारत थे, लेकिन वहीं फार्मासिस्ट मरीज को देख रहे थे। चिकित्सा अधीक्षक कक्ष में मरीजों की लंबी भीड़ लगी हुई थी, लेकिन अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को देखते ही वहां मौजूद स्टाफ ने चिकित्सा अधीक्षक रूम से सभी मरीजों को बाहर निकाल दिया और अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी अपनी टीम के साथ चिकित्सा अधीक्षक के कार्यालय में बैठ गए और वहीं से कार्यों की समीक्षा करने लगे। जिसमें कई जानकारियां स्टाफ नहीं दे सका। तब उन्होंने फोन लगाकर अधीक्षक डॉक्टर लोकेश शर्मा से जानकारी ली। तब 11.45 बजे डॉक्टर लोकेश शर्मा पहुंचे और उनसे क्षेत्र की जानकारी जुटाई। वहीं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि वह आकांक्षात्मक विलय का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होने के कारण एएनएम के कार्यों का निरीक्षण करेंगे और सभी सीएचओ सेंटरों पर जाकर विधिवत निरीक्षण करेंगे। यह बात कर वह चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर लोकेश शर्मा को साथ लेकर क्षेत्र में निरीक्षण के लिए निकल गए। इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर दलवीर सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर लोकेश शर्मा, डॉ0 पीयूष दीक्षित साहित कई लोग उपस्थित रहे।