पिता ने पुत्रों के साथ मिलकर वृद्ध के मारी गोली,मौत

फ़र्रुख़ाबाद समृद्धि न्यूज़। जानकारी के अनुसार बीती रात गाली-गलौज का विरोध करना किसान को पड़ा भारी| रिटायर्ड अध्यापक के पुत्रों नें मारपीट कर उसे गोलियाँ मार किया घायल हालत गंभीर होने पर सीएचसी में लेकर गए जहां से रात मे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया जहाँ चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया| पुलिस नें मुकदमा दर्ज कर दो को हिरासत में ले लिया है|
कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम गैसिंगपुर निवासी 49 वर्षीय मनोज कुशवाह का गाँव के ही एक परिवार रामप्रताप पुत्रों से विवाद चलता था|रामप्रकाश के पुत्र आये दिन शराब के नशे में आकर गाली-गलौज करते थे| मनोज के पुत्र अन्नू सिंह नें बताया कि बीती रात लगभग 10 वजे रामप्रताप के पुत्र सत्यम सिंह व शिवम सिंह मेरे घर आए और गाली-गलौज करनें लगे| जब मैंने इसका विरोध किया| विवाद होनें पर मनोज सिंह अपनी पत्नी आशा देवी व पुत्र अभय व भाई संजय सिंह व राजीव सिंह के साथ रामप्रताप के नलकूप के पास बने घर पर शिकायत करनें गये| जहाँ रामप्रताप के दोनों पुत्र सत्यम व शिवम सिंह पहले से ही मौजूद थे| तीनों पिता-पुत्र मनोज के साथ गाली-गलौज व मारपीट करनें लगे| सत्यम व शिवम नें मनोज के हाथ पकड़े और रिटायर्ड अध्यापक रामप्रताप नें अपनी लाइसेंसी एक नाल बंदूक से गोली मार दी| जिससे मनोज गम्भीर रूप से घायल हो गये| उन्हें सीएचसी 108 एम्बुलेंस से लाया गया | जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होनें पर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया | रात 1:05 बजे मनोज को भाई प्रमोद नें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| जहाँ परीक्षण के बाद मनोज को चिकित्सक नें मृत घोषित कर दिया| पुलिस नें शव मौके पर पुलिस नें जाँच पड़ताल की| पुलिस नें मामले में मुकदमा दर्ज कर दो को हिरासत में ले लिया | मृतक की पत्नी आशा देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम करानें की तैयारी कर रही है| हत्या में लाइसेंस बंदूक को बरामद कर लिया गया है| अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह नें बताया कि मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है| शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया| पुलिस जाँच पड़ताल कर कार्यवाही भी कर रही है|बंदूक को भी कब्जे में ले लिया गया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *