गृह कलह से क्षुब्ध महिला ने लगायी फांसी, गंभीर

सीएचसी में महिला को देखते परिजन

शमसाबाद, समृद्धि न्यूज। गृह कलह से क्षुब्ध महिला कमरे में फांसी का फंदा बनाकर गले में डाल रही थी, तभी आंगन में खेल रहे भतीजे ने देख लिया और वह जोर-जोर से रोने लगा। आवाज सुनकर महिला का पति दौड़कर आया और महिला को फांसी के फंदे से नीचे उतारा और उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। हालत बिगडऩे पर चिकित्सक ने लोहिया रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव नगला फार्म निवासी अनीता पत्नी शिवरतन ने गृह कलह से क्षुब्ध होकर आत्महत्या के उद्देश्य से पंखा के सहारे फांसी लगा ली, तभी आंगन में महिला की डेढ़ साल की पुत्री व जेठानी का पुत्र खेल रहा था, तभी बच्चे जोर-जोर रोने लगे और बालक चाची को बचाने की आवाज लगाने लगा। चीखपुकार की आवाज सुनकर बाहर बैठा महिला का पति शिवरतन ने दौड़कर कर महिला को फांसी के फंदे से नीचे उतारा और आनन-फानन में उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। हालत बिगडऩे पर चिकित्सक ने लोहिया रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *