मनमोहक झांकियों ने मोहा मन, शहर से लेकर गांव तक गणेश उत्सव की धूम

शमशाबाद, समृद्धि न्जूज। शहर से लेकर देहात तक भगवान गणेश महोत्सव की धूम है। पंडालों में झांकियों की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया और गणपति बप्पा के भजनों पर श्रद्धालु खूब झूमे।
मंझना स्थित मठिया देवी मंदिर पर चल रहे श्री गणेश महोत्सव पर शुक्रवार की शाम को कीर्तन, झांकी का कार्यक्रम किया गया। जिसमें बाहर से आए हुए कलाकारों द्वारा भगवान के स्वरूपों की झांकियां निकाली गई। झांकियों ने भक्तों का मन मोह लिया। गणपति बप्पा के दरबार में झांकियों का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें भगवान भोलेनाथ, माता पार्वती, श्रीकृष्ण व सुदामा के स्वरूप में कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं गायक श्रद्धा पंडित के द्वारा मैंने मोहन को बुलाया बो आता होगा। वहीं गायक आर्यन प्रवेश शुक्ला ने खाटूश्याम, मां दुर्गा के भजनों पर समां बांध दिया। जिससे भक्तगण भावविभोर हो उठे। इस मौके पर विनीत, हैप्पी, चंद्रप्रकाश, सुधीश, मोनू आदि भक्तगण मौजूद रहे।
इसके अलावा अन्य कई स्थानों पर गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह शाम आरती में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। भक्त पूरे श्रद्धाभाव से भगवान गजानन की आराधना कर रहे हैं। इस दौरान माहौल भक्तिमय बना हुआ है। े

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *