दो घरों से चोरों ने हजारों की नगदी सहित सोने-चांदी के जेवरात किये पार

*तीसरे मकान से चोरी का असफल प्रयास, मौके पर पहुंची पुलिस ने संदेह के आधार पर तीन को लिया हिरासत में
शमसाबाद, समृद्धि न्यूज।
चोरों ने दो घरों के ताले तोड़कर हजारों की नगदी व लाखों के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर लिये। वहीं चोरों ने तीसरे मकान में चोरी का असफल प्रयास किया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने संदेह के आधार पर तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम अद्दुपुर देहामाफी निवासी सुमित कुमार व सचिन कुमार पुत्रगण राम प्रताप सिंह जो वर्तमान में फरीदाबाद में रहकर एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते है। घर पर मां विनीता देवी अकेली रहती है। बीते दिनों विनीता देवी की तबियत खराब होने पर वह अपने पुत्रों के पास चली गई थी। घर पर ताला लगा हुआ था। बीती रात अज्ञात चोर मुख्य गेट के ताले तोड़कर चोरी को अंजाम दिया। जानकारी होने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना गृहस्वामी व पुलिस को दी। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में भागवत कथा चल रही थी, जिसके गांव में लाउडस्पीकर लगाये गये थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। इस दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। बुधवार की सुबह दोनों मौके पर पहुंचे तो अंदर जाकर देखा सारा सामान बिखरा पड़ा था। पीडि़त के अनुसार चोर पचास हजार की नकदी, दो सोने हार, 8 जोड़ी चूड़ी सोने की, दो सोने की चैन, सात अंगूठी तथा अन्य घरेलू सामान चुरा ले गए। वहीं चोरों ने रणवीर पुत्र प्रेम सागर के मकान से चोरों ने चोरी का असफल प्रयास किया। शोर शराबा सुनकर मोहल्ले के लोगों ने शोर मचाया तो चोर मौके से फरार हो गए। क्षेत्र में हो रही चोरियों से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *