शमसाबाद, समृद्धि न्यूज। उप स्वाथ्य केंद्र पसियापुर व फैजबाग में आयोजित आरोग्य मेले भीषण गर्मी के चलते सन्नाटा पसरा हुआ है।
भीषण गर्मी के चलते उप स्वास्थ्य केंद्र पसियापुर में समय लगभग 12 बजे तक 7 मरीज खांसी जुकाम आये। दिलीप कुमार डी फार्मा, अफ्का फातमा, राजा की टीम ने उप स्वास्थ्य केंद्र फैजबाग में 33 मरीज देखें। सभी मरीज पेट दर्द, खांसी जुकाम और बुखार से संबंधित आये। डॉ0 कल्पना कटियार, वीरेंद्र राजपूत, अलका लैब टेक्नीशियन, सुमन, पूजा एएनएम व वार्डबॉय के साथ मरीज देख रहे है। गर्मी के चलते डॉक्टर टीम पसीने में तरबतर हैं। एक बिजली के पंखे के सहारे बैठे है। दोनों उप स्वास्थ्य केंद्रों पर न तो फ्रीजर है और नहीं कोई कूलर जिससे काफी दिक्कतें हो रही है। इस गर्मी के मौसम डाक्टर के साथ साथ दवाई लेने आने वाले मरीज को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के चलते दोनों उप स्वा