बंदरों के आतंक से लोग परेशान, महिला घायल

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। बंदर द्वारा छत से नीचे डाली गयी ईंट महिला के जा लगी। जिससे वह गम्भीर रुप से घायल हो गयी। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुरराव साहब निवासी नीलम देवी ने बताया कि वह गली में अपना काम कर रही थी। वहीं ऊपर छत पर बंदर लड़ झगड़ रहे थे, तभी बंदरों ने ऊपर से एक ईंट डाल दी। जो मेरे सिर में आ लगी। जिससे मैं गम्भीर रुप से घायल हो गयी। पीडि़ता का कहना है कि गांव में बंदर बहुत आतंक मचाते हैं। कई लोगों को काटकर घायल कर चुके हैं। नगर पंचायत से बंदरों को पकड़वाने की मांग भी ग्रामीण कर चुके हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं देता है। जिससे लोग काफी परेशान है। ग्रामीण कहते हैं कि बच्चों को बंदर काटकर घायल कर देते हैं तथा छत से कपड़े उठाकर ले जाते और फाड़ देते हैं। ग्रामीणों ने नगर पंचायत से बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *