बाढ़ के चलते शमशाबाद-शाहजहांपुर मार्ग बंद होने के कगार पर

राहगीरों से पार कराने के नाम पर हो रही अवैध वसूली
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। क्षेत्र में बाढ़ का सैलाब कटरी के लोगों का पीछा नहीं छोड़ रहा है। आने वाली बाढ़ यहां लोगों के लिए तबाही का कारण बनी हुई है। क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोगों के घर मकान व खेत खलिहान पहले ही बाढ़ से बर्बाद हो चुके है। बाढ़ के चलते फसलें बर्बाद हो चुकी है। सड़ रही फसलों के कारण संक्रामक बीमारिया फैल रही है। किसी तरह जब लोगों को बाढ़ से राहत मिली तो एक बार फिर बाढ़ की तबाही ने दस्तक देनी शुरू कर दी। गंगा में विभिन्न बांधो से छोड़े जाने वाले लाखों क्यूसेक पानी जो लोगों के लिए एक बार तबाही का पैगाम लेकर आ गया। शमसाबाद मिर्जापुर मार्ग पर ग्राम चौरा के निकट लगभग 100 मीटर की लंबाई में सडक़ के ऊपर पानी बह रहा है। पानी बहने के कारण जगह जगह सडक़े क्षतिग्रस्त हो गई। कहीं-कहीं गहरे गड्ढे हो गए जो साइकिल तथा बाइक सवार लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से आवागमन बंद होने का बोर्ड लगा दिया। दोनों ओर पुलिस फोर्स लगा दी गई है। ग्राम इस्माइलगंज के लोगों ने इस पानी से भरे मार्ग से लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए कमाई का नया जरिया ढूंढ लिया। यहां ग्रामीण वैकल्पिक संसाधनों के जरिए पैदल तथा बाइक सवार लोगों को आवागमन करा रहे हैं। बैलगाड़ी व नाव के जरिए आवागमन करने वाले लोगों में, पैदल यात्रियों सें 20 रूपये व बाइक सवार लोगों से 50 रूपये की अवैध वसूली की जारी है। स्थानीय लोगों के अनुसार लंबे समय से सडक़ पर जल सैलाब बहने के कारण जगह-जगह गहरे गहरे गड्ढे हो गए हैं जो जानलेवा साबित हो रहे। थानाध्यक्ष अमित गंगवार का कहना था संभावित खतरों को देखते हुए मुख्य मार्ग पर आवागमन बंद का बोर्ड लगाकर दोनों तरफ पुलिस फोर्स लगा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *