कादरीगेट-मसेनी मार्ग की खस्ताहाल सडक़ पर पलटते है रोजाना वाहन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। उमस और गर्मी में जहां एक ओर आम जन मानस परेशान है। वहीं जनपद में विभिन्न सडक़ों की हालत खस्ताहाल है। स्कूल की छुट्टी होने के दौरान इन्हीं खस्ताहाल सडक़ों से बच्चों की गाडिय़ां व टैक्सी, ई-रिक्शा गुजरते है। मसेनी रोड पर बड़ी संख्या में अस्पताल संचालित है। यहां मरीज भी अपना इलाज कराने आते है। इसी रोड से लोग फतेहगढ़ कैंट व कचहरी भी जाते है। साथ ही पांचाल घाट जाने के लिए भी कादरीगेट मसेनी मार्ग है। जो जिला पंचायत के अन्तर्गत आता है। बाग लकूला से लेकर मसेनी चौराहा तक खस्ताहाल सडक़ का हालचाल लेने के लिए कोई भी जनप्रतिनिधि तैयार है। केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार है। भाजपा का सांसद व चारों विधायक है। जिला पंचायत अध्यक्ष भी भाजपा का है। क्षेत्र का प्रधान भी भाजपा का है। पूरे जनपद के प्रतिनिधि व नेता भाजपा में है। उसके बावजूद भी इस मसेनी रोड़ की चिंता किसी को नहीं है। अधिकारी भी इस रोड से निकलते है पर मसेनी मार्ग पर किसी भी नजर नहीं है। इस तरह के विकास को क्या नाम दिया जाये। इस अछूते व्यवहार के कारण क्षेत्रीय लोगों में नाराजगी है। मसेनी रोड पर अस्पताल संचालक भी नेताओं को पानी पी-पीकर कोसते है। अगर यही हाल रहा तो आने वाले २०२७ के चुनाव में परिवर्तन देखने को मिल सकता है। जबकि आसपास के जनपद विकास के क्षेत्र में बहुत आगे पहुंच गये है। फर्रुखाबाद का क्षेत्र विकास के नाम पर पिछड़ता जा रहा है। जिस नेता से भी बात करों वह यह कहकर पल्ला झाड़ लेता है कि मसेनी कादरीगेट मार्ग जिला पंचायत के क्षेत्र में आता है। तो जिम्मेदारी सडक़ बनवाने की अब कौन लेगा, इसका अभी तक पता नहीं है। परन्तु इस मार्ग से निकलने वाले वाहन रोजाना पलटते है और लोग चुटैल हो रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *