बाढ़ से गंगा के तटवर्ती गांवों की स्थिति खराब, कैंप में शरण ले रहे ग्रामीण

कंपिल, समृद्धि न्यूज। गंगा के तटवर्ती गांवों में बाढ़ से स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। क्षेत्र के करीब आधा दर्जन गांव बाढ़ की चपेट में है। लोगों ने बाढ़ राहत कैंप में शरण लेनी शुरू कर दी है। हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। लोग सुरक्षित स्थानों की तरफ अपना रूख कर रहे हैं। गांव में पानी बहुत तेजी से बढ़ रहा है। जिन ग्रामीणों के घरों में पानी घुस गया है वह अपने सामानों को घरों से निकालने का प्रयास भी कर रहे हैं। मंगलवार शाम तक बाढ़ का पानी नगर कंपिल के नजदीक बसे गांव राईपुर चिनघटपुर के प्राथमिक उच्च प्राथमिक विद्यालय तक पहुंच गया है। शौच करने डेढ़-दो किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। गांव पथरामई के पास लगातार कटान हो रहा है। यह गांव कभी भी नदी की धारा में समा सकता है। गांव के अंदर गंगा नदी के घुसे पानी ने कोहराम मचा दिया है। लोगों के खेतों में कटान जारी है। घरों में रखा काफी सामान भीगकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों को अपना बसेरा छोडक़र सुरक्षित स्थान पर जाना पड़ रहा है। बाढ़ प्रभावित गांव हमीरपुर मजरा जाति निवासी दीक्षा पत्नी कुलदीप को अल सुबह प्रसव पीड़ा हुई। आनन-फानन में स्वजनों ने दीक्षा को अस्पताल ले जाना चाहा, लेकिन चारों तरफ बाढ़ का पानी भरा होने के कारण कोई समुचित व्यवस्था नहीं हो पाई। तत्पश्चात गांव से पड़ोसी गांव शाहपुर गंगपुर तक ट्रैक्टर से ले जाया गया। उसके बाद वहां नाव का इंतजार किया गया। नाव आने पर महिला दोपहर बाद कंपिल सीएचसी पहुंची। महिला को प्रसव नहीं हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *