गणेश विसर्जन यात्राओं में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

जमकर उड़ा अबीर गुलाल, महिलाओं ने किया नृत्य
कमालगंज, समृद्धि न्यूज। गणेश विसर्जन यात्राओं में भक्तों का जैनसलाब उमड़ पड़ा। भक्तों ने जमकर अबीर गुलाल उड़ाया। जिससे सडक़ें लाल हो गयीं। महिलाओं ने नृत्य कर गणपति को विदा किया।
जानकारी के अनुसार कमालगंज नगर में रविवार को मिठाई गली में रहने वाले ध्रुव प्रकाश मिश्रा के आवास पर विराजमान विघ्न विनाशक श्रीगणेश जी के विसर्जन के दौरान सैकड़ोंं लोगों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। मूर्ति को घोड़े की बग्गी पर बिठाकर रेलवे रोड, गंगा गली से होते हुए गंगा नदी में विसर्जन किया गया। रास्ते में जयकारे के साथ महिलाओं ने डीजे की धुन पर नृत्य कर चार चांद लगा दिए। वहीं जगह -जगह अबीर गुलाल से होली भी खेली गई। इस मौके पर कमालगंज थाना प्रभारी रणविजय सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे और व्यवस्था को संभालते रहे। वहीं कमालगंज नगर में आज तीन स्थानों से गणेश प्रतिमाओं ंंके विसर्जन किये गये। जिसमें मकूनगला, इंन्दरा नगर एवं मिठाई गली से विसर्जन किया गया। जिससे पूरा कस्बा गणेशमय हो गया। विसर्जन में मौजूद व्यवस्थापक ध्रुव प्रकाश मिश्रा, गुड्डू मिश्रा, मधुर दुबे, गौरव गुप्ता, पप्पू यादव, राकेश यादव, गुड्डू यादव, वीरेन्द्र वाल्मीकि, राकेश वाल्मीकी आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *