भक्तों ने गुरु पूर्णिमा पर लगायी गंगा में डुबकी

गुरुओं का किया सम्मान, कई जगह हुए भंडारे
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गुरु पूर्णिमा का त्योहार जनपद में धूमधाम से मनाया गया। भक्तों ने गंगा तट पहुंचकर हर-हर गंगे के बीच डुबकी लगायी। कई लोगों ने गुरुओं का सम्मान किया। साथ ही भंडारों का भी आयोजन किया गया।
गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा और वेद पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। यह हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार यह त्योहार हर साल के आषाढ़ मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। आज यह पर्व मनाया जा रहा है। शहर के पांचाल घाट गंगा तट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी । यहां से स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने पूजन अर्चन किया। इसके बाद लोग अपने-अपने गुरुओं के पास पहुंचकर उनकी आशीर्वाद प्राप्त किया। वहींए घरों में भी गुरु पूजन हुआ। मंदिरों में भक्तों ने पहुंचकर पूजा अर्चना की। शहर के बढ़पुर स्थित देवी मंदिर पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। इसके अलावा शहर के अन्य मंदिरों पर भी भक्तों ने पहुंचकर टिकियां आदि चढ़ायीं और सर्व मंगल की कमना की। मंदिरों पर पुलिस बल तैनात रहा। हर गतिविधि पर अपनी नजर बनाये रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *