जिलाधिकारी व उप जिलाधिकारी ने किया भगवान गणेश का पूजन

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। कमालगंज में चल रहे ग्यारह दिवसीय गणेश महोत्सव कार्यक्रम में आला अधिकारियों ने पहुंचकर भाग लिया और पूजा अर्चना कर आरती की।
जानकारी के अनुसार कमालगंज नगर में प्रेम पुष्प गेस्ट हाउस के समीप चल रहे गणेश महोत्सव कार्यक्रम में शनिवार को जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह, उप जिलाधिकारी रजनीकांत सहित अंडर ट्रेनिंग मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह तथा एसडीएम ट्रेनिंग निशीत राज सहित सभी अधिकारियों ने भगवान गणेश का विधिवत पूजन करवाया। आचार्य सोहित कुमार व्यास तथा सभी आचार्यों ने वेद मत्रों से भगवान गणेश का पूजन व दीप प्रज्वलन करके आरती की। इसके बाद सभी को भगवान गणेश का प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर गणेश महोत्सव के अध्यक्ष अमित कुमार ने सभी को गणेश प्रतिमा देकर व अंग वस्त्र ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष केशव चंद्र गुप्ता, गणेश सेवा समिति के अध्यक्ष अमित गुप्ता, आचार्य सोहित कुमार व्यास, आचार्य लक्ष्मीकांत व अन्य पुजारीगण सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *