नगर में कई स्थानों से निकाली गयीं गणेश विसर्जन यात्रायें

रास्ते भर गणपति बप्पा मोरया के गूंजे उद्घोष , उड़ा अबीर गुलाल
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गणेश महोत्सव के चलते कई स्थानों से विसर्जन यात्रायें निकाली गयीं। जिसमें भक्तगण नाचते गाते गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाते चल रहे थे।
गणेश चतुर्थी के पांचवें दिन नगर में कई स्थानों से विसर्जन यात्रायें निकाली गयीं। भक्तगण अबीर गुलाल उड़ाते हुए यात्रा में चल रहे थे। भक्तगण रास्ते भर गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगा रहे थे। हालांकि बरसात के चलते भक्तगणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, लेकिन उनका उत्साह कम नहीं हुआ। भक्तगणों ने पांचाल घाट गंगा तट पहुंचकर मूर्ति का विधिवत भू-विसर्जन किया। सुरक्षा के चलते पुलिस भी यात्राओं के साथ चल रही थी। कड़ी सुरक्षा के चलते विसर्जन यात्राओं में कोई व्यवधान नहीं पड़ा और शांतिपूर्वक अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचीं। इस दौरान भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। महिलाओं व युवतियों ने भी यात्राओं में बढ़-चढक़र भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *