विभिन्न स्वरुपों की झांकियां निकालकर गणपति बप्पा को किया गया विदा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नगर में मंलवार को भगवान गणेश की महाआरती के साथ विदाई दी गई। जिसमें बच्चे, बूढ़े, युवक एवं युवितियों ने जमकर ढोल नगाड़े पर नृत्य किया एवं भगवान गणेश का प्रसाद लोगों में बांटा। भगवान गणेश के छप्पन भोग का प्रसाद बांटा गया। कहीं पर लड्डू तो कही पर मालपुआ का प्रसाद भी वितरण किया गया। गणेश यात्रा में समरसता का भाव देखा गया। हर कोई भक्तभगवान गणेश की भक्ती के रंग में रंगा हुआ था। युवतियां, बच्चे, युवा डीजे की धुन पर गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ के साथ झूमते हुए चल रहे थे। वहीं पर कुछ भक्तों ने शीतल जल की व्यवस्था भी की थी। भक्तों ने गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ के साथ भगवान गणेश को विदाई दी। सुबह से ही बड़ी संख्या में गणपति विसर्जन यात्रायें प्रारंभ हुई। जो पूरे दिन सिलसिला जारी रहा। नगर के मुख्य मार्ग नेहरु रोड, घुमना, लालगेट, कादरीगेट होते हुए पांचाल घाट तक यात्रायें निकालते हुए गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। अबीर गुलाल उड़ाते हुए भक्तों ने डीजे की धुन पर नाचते, गाते हुए भक्तों ने जयकारे लगाये। बड़ी संख्या में महिलायें भी शामिल हुई। रास्ते में जगह-जगह प्रसाद वितरण के साथ यात्रा का स्वागत हुआ। गणेश विसर्जन के दौरान काली अखाड़ा व विभिन्न स्वरुपों की झांकी आगे-आगे चल रही थी। साथ में महिलायें नृत्य करते हुए अबीर गुलाल उड़ा रही थी। गणेश विसर्जन होने के दौरान पूरे दिन जाम जैसी स्थिति बनी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *