भगवान परशुराम की शोभायात्रा का नगर में भव्य स्वागत

*जगह-जगह पर हुई पुष्पवर्षा, लोगों ने की आरती और प्रसाद वितरण
*आपसी मनमुटाव भूल सड़कों पर उमड़ पड़ा ब्रह्म समाज
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
भगवान विष्णु के अंशावतार भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में ब्राह्मण समाज सेवा समिति के बैनर तले निकाली गई भव्य दिव्य शोभायात्रा में जन सैलाब उमड़ पड़ा। ब्राह्मण समाज के साथ-साथ अन्य समाजों के लोगों ने भी भागीदारी की। जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया। लोगों ने पुष्प वर्षा की। लोगों ने भगवान परशुराम की आरती उतारकर प्रसाद वितरण किया और जय परशुराम के नारे लगाये। यात्रा में उमड़ी भीड़ से महसूस हुआ कि वास्तव में नगर ब्रह्म समाज की आबादी के लिए क्यों पहचाना जाता है। यात्रा में नगर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, जिलाध्यक्ष अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ भी शामिल रहे।
जिला महामंत्री रमेश चन्द्र त्रिपाठी के निर्देशन हिन्दूवादी नेता सौरभ मिश्रा के संयोजन और संस्कार भारती के प्रांतीय महामंत्री सुरेन्द्र पाण्डेय के प्रबंधन में निकाली गई शोभायात्रा ऐतिहासिक पण्डाबाग मंदिर से शुरु हुई। भव्य तरीके से भगवान परशुराम का स्वरुप सजाया गया। समाज की सभी संस्थाओं ने आपसी मतभेद भुलाकर यात्रा में शामिल होकर अपने समाज की ताकत का इजहार कर दिया। यात्रा पण्डाबाग से शुरु होकर रेलवे रोड चौक पहुंची। जहां यात्रा पर पुष्प वर्षा की गई। चौक पर पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल व बसपा प्रत्याशी वत्सला अग्रवाल ने यात्रा का स्वागत किया। नेहरु रोड पर दीप संस्था अध्यक्ष निमिष टंडन ने स्वागत किया। व्यापारी नेता संजय गर्ग ने अपने संस्थान के सामने शोभायात्रा का स्वागत किया व पुष्पवर्षा की। घुमना पर कांगे्रस प्रत्याशी मुमताज बेगम, शहर अध्यक्ष कांग्रेस पुन्नी शुक्ला ने यात्रा का स्वागत किया। इसके अलावा रास्ते में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई। जयकारों के बीच निकाली गई यात्रा नेहरु रोड से होती हुई घुमना से नितगंजा, नीबा चुअत होती हुई महावीरगंज स्थित ब्राह्मण धर्मशाला पहुंची। जहां पर यात्रा विराम को प्राप्त हुई। यात्रा में प्रमुख रुप से क्रांति पाठक, कोमल पाण्डेय, मटर लाल दुबे, सरल दुबे, पंकज मिश्रा, कैलाश बाबू मिश्रा, दीपक सारस्वत, स्वदेश दुबे, आदित्य दीक्षित, राज्य सलाहकार उत्तर प्रदेश सरकार अभिषेक त्रिवेदी, अतुल शंकर दुबे, मनमोहन मिश्रा, आदेश अवस्थी, गिरिश चन्द्र दुबे, राजेश अग्निहोत्री, शिवम दीक्षित, भइयन मिश्रा, कृष्णा मिश्रा, हरिओम मिश्रा, लालाराम दुबे, विमलेश मिश्रा, अखिलेश पाण्डेय, कवि शुक्ला, नारायण दुबे, बॉबी दुबे सहित सैकड़ों की तादात में ब्रह्म समाज के लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *