महागौरी की पूजा के साथ मंदिरों में हुए हवन यज्ञ

फर्रूखाबाद, समृद्धि न्यूज। शारदीय नवरात्र के आठवें दिन भक्तों ने मंदिरों में पहुंचकर मां दुर्गा के आठवें स्वरुप महागौरी की विधि विधान से पूजा अर्चना की और हवन यज्ञ में आहूतियां दीं। मठिया देवी मंदिर परिसर में विशाल यज्ञ का आयोजन किया गया।
गुरुवार को मां दुर्गा के अष्टम स्वरुप महागौरी की विधि विधान से पूजा अर्चना कर मंदिरों में हवन यज्ञ किये गये। नगर के ऐतिहासिक मंदिर गुरुगांव देवी, बढ़पुर स्थित शीतला माता मन्दिर, रेलवे रोड स्थित मठिया देवी मन्दिर, भोलेपुर स्थित मां वैष्णो देवी मन्दिर, खतराना स्थित मां दुर्गा के मंदिर पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने हवन यज्ञ में आहूतियां देकर सुख समृद्धि की कामना की। मठिया देवी मंदिर के बाहर हुए हवन यज्ञ में आहूतियां देने के लिए भारी संख्या में भक्त पहुंचे। ऐतिहासिक गुरुगांव देवी मन्दिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। यहां पर लगे मेले में भक्तों ने जमकर खरीददारी की। इसके अलावा बढ़पुर स्थित शीतला माता मन्दिर में भी हवन यज्ञ हुआ। यहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने माथा टेंककर सर्वमंगल की कमना की। इसके अलावा भोलेपुर स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर पर भी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी घरों में भी व्रती महिलाओं ने मां महागौरी की पूजा अर्चना कर हवन यज्ञ किये और शाम के समय महिलाओं ने देवी जागरण का आयोजन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *