करवाचौथ पर विशेष- सजना है मुझे सजना के लिए, ब्यूटीपार्लरों में पूरे दिन चलता रहा सजने संवरने का दौर

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सजना संवरना हर महिला को अच्छा लगता है। इसी मनोकामना को पूर्ण करने के लिए भगवान शिव ने पार्वती से अति प्रसन्न होकर उन्हें ऐसा वर दिया कि एक वर्ष में एक दिन ऐसा होगा, जो सुहागन महिलाओं के लिए सजना और संवरना और अपने पति की दीर्घायु की कामना के लिए होगा। यह बात सुनकर पार्वती खुश हो गयीं और उन्होंने इस वर को वरीयता देते हुए उत्सव के रूप में मनाने को कहा, जैसे साल में एक बार वटवृक्ष की पूजा कर सुहागन महिलायें अपने को सौभाग्यवती मानती हैं, उसी तरह अपने पति की दीघायु कामना करके इस पर्व को मनाती हैं। भगवान शिव और पार्वती की इस पर्व पर कथा सुनाई जाती है।इस पर्व पर चंद्रमा को साक्षी बनाया जाता है, जिसके चलते चन्द्रमा की भी पूजा होने लगी। एक बार वीरवती स्त्री ने अपने पति की दीर्घायु की कामना के लिए व्रत रखा, जब उसकी भूख की तड़प उनके भाईयों से देखी नहीं गयी, तो उन्होंने एक पीपल के वृक्ष पर एक आकृति बना दी, जिससे महसूस हुआ कि चन्द्रमा निकल आया और वीरवती ने अपना व्रत तोड़ दिया, तभी नौकर द्वारा सूचना आयी कि उसके पति की मौत हो गयी।
भगवान शिव की शरण में जाकर काफी मिन्नते कीं, तो उन्होंने आर्शीवाद देते हुए कहा कि दोबारा इस व्रत को पूरा करो, तो तुम्हारे पति जीवित हो जायेंगे। वीरवती ने ऐसा ही किया, तभी से इस कथा का और प्रभाव पड़ा। सजना संवरना हर महिला का धर्म है। आज के दिन सुहागन महिलायें सजती और संवरती हैं। वहीं फैशन व आधुनिक युग के चलते ब्यूटीपार्लरों में एक सप्ताह पहले से ही भीड़ लग जाती है। वहीं सुहागिनों ने मेंहदी लगवायी और ब्यूटी पार्लर जाकर थ्रीडिंग करायी, हेयर स्टाइल, हेयर स्पा, मैनीक्यूर, पेडीक्योर, स्मूकनिंग, एचडी, वॉलीवुड व वालीवुड मैकअप, गोल्डन मैकअप आदि तरह का मैकअप कराया। सेठ गली स्थित राधिका ब्यूटी पार्लर की संचालिका अर्चना सिंह ने बताया कि हर वर्ष की भंाति महिलायें इस बार ज्यादा आ रही हैं। नव विवाहिताओं को सजाने में समय लग रहा है। कुछ महिलायें अपने पति देव को रिझाने के लिए आकर्षण मैकअप कराती हैं, जिससे उन्हें मन चाहा उपहार मिलता है। ब्यूटी पार्लर में स्क्रीन केयर, स्क्रीन पिंपल्स पर माने एब्रो, स्क्रीन टीटमेंट,रोमो थेरोपी, लोटस का मेकअप होता है। ब्यूटीपार्लर में कार्य कर रही सपना करिश्मा, नाजिया, नेहा, सोनिया, दीपिका ने सजाया। सेठगली स्थित चूड़ी विक्रेता ने बताया कि इस बार चूड़ी कंट्रास व वेलवेट के अलावा रेड चूड़ी ज्यादा बिक रही है। सर्राफा व्यापारी भोलानाथ सर्राफ के प्रो0 मुदित टंडन ने बताया पिछले वर्ष की अपेक्षा बिक्री पर फर्क है। महिलायें इस बार मंगलसूत्र व बिछिया खरीद रही हैं। नेहरु रोड स्थित साड़ी संसार के संचालक संजय गर्ग ने बताया कि इस बार करवाचौथ पर बाजार में बिक्री का असर मिला जुला है। महिलायें शिल्क, वार्डर साड़ी, लहरिया साड़ी, काबेरी साड़ी, राजगुरु साड़ी, त्रिवेदी साड़ी, हरिप्रिया साड़ी के अलावा आंगन साड़ी की मांग है। दुकान पर १००० से ४००० रुपये तक की साड़ी की वैरायटी दुकान पर उपलब्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *