नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। नगर में चल रही भागवत कथा में नगर पंचायत अध्यक्ष ने पहुंचकर कथा का श्रवण किया। इस दौरान काफी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
जानकारी के अनुसार नगर पंचायत नवाबगंज के वार्ड नंबर 6 भगत सिंह नगर (नगला धोबियान) में भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। जिसमें क्षेत्रीय लोग पहुंचकर कथा का श्रवण कर रहे हैं। रविवार को नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल राजपूत ने समर्थकों के साथ पहुंचकर व्यास गद्दी पर माथा टेंका और कथा का श्रवण किया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिन्दगी में मनुष्य को कुछ समय पूजा पाठ में देना चाहिए। जिससे मनुष्य के अंदर नकारात्मक ऊर्जा पनप नहीं पाती है। उन्होंने क्षेत्रीय लोगों से आह्वान किया कि वह भागवत कथा में बढ़-चढक़र पहुंचें और कथा का श्रवण करें।