जो भगवान के सहारे रहता है, उसे अन्य किसी सहारे की जरुरत नहीं- डॉ0 जितेंद्र सिंह

ग्राम उनासी में चल रही भागवत कथा का किया श्रवण, टेंका माथा
मोहम्मदाबाद, समृद्धि न्यूज। भागवत कथा में पहुंचकर डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने माथा टेंका और भागवत कथा का श्रवण किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों से भागवत कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ कमाने की अपील की है।
जानकारी के अनुसार ग्राम उनासी में भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। जिसका आयोजन गिरन्द सिंह यादव एवं गंगाश्री देवी द्वारा किया गया। बुधवार को डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने समर्थकों के साथ पहुंचकर माथा टेंका और कथा का श्रवण किया। डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने लोगों को आध्यात्म से जोड़ते हुए कहा कि जो व्यक्ति भगवान का सहारा पकड़ लेता है, उसे अन्य किसी सहारे की जरुरत नहीं पड़ती है। भगवान से रिश्ता जोडऩे के बाद वह बड़े से बड़े भवसागर को पार कर जाता है। हमारे पुराणों वेदों जो भी वर्णित है, उसका एक-एक शब्द सही है। जिसका आज वैज्ञानिक भी लोहा मानते हैं। भगवान में मन लगाने से निगेविट ऊर्जा का नाश होता है। हमें हमेशा पॉजिटिव सोचना चाहिए। मनुष्य छोटी-छोटी समस्याओं से हार जाता है और आत्महत्या जैसे कदम उठा लेता है, जबकि ऐसा नहीं है। जब समस्या जन्म लेते है, तो उसके साथ समाधान भी जन्म लेत है। यह हम नहीं कह रहे हैं, यह गीता में लिखा है। इस मौके पर अनिरुद्ध यादव, ध्रुव यादव, नीरज यादव, विवेक कुमार, सुभाष यादव, प्रवीण यादव, बंटी यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *