गंगा नगर धार्मिक अनुष्ठान में धूमधाम से हुआ श्रीराम जन्मोत्सव.

*भागवत कथा के क्रम में दक्ष के यज्ञ का किया गया वर्णन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
गंगा नगर में चल रहे धार्मिक अनुष्ठान के चौथे दिन कथा आयोजन समिति के बैनर तले सुबह सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन हुआ। समिति के कार्यकारी अध्यक्ष मनोज अग्निहोत्री व संरक्षक अनिल त्रिपाठी ने सभी भक्तों को सम्मानित किया। दोपहर बाद श्रीमद् भागवत कथा पं0 दाताराम अग्निहोत्री ने सुनाई। जिसमें राजा दक्ष के यहां हुए यज्ञ की कथा सुनाई गई। भगवान शिव का भाग निकला न देख सती को यह सहन नहीं हुआ और उन्होंने हवन कुण्ड में कूदकर अपनी आहूति दे दी। भगवान शिव सती के शरीर को अपने कंधे पर लेकर चले गये और तांडव किया। वहीं मानस वक्ता डा0 सुरेन्द्र नाथ द्विवेदी ने श्रीराम जन्म की मनोहारी कथा सुनाकर पाण्डाल में भक्ति व खुशी की लहर पैदा कर दी। भगवान श्रीराम जन्मोत्सव मनाया गया। जिसमें भक्तों ने झूमकर संकीर्तन किया। परीक्षित के रुप में महेश चन्द्र मिश्रा सपत्नी रहे। संचालन महेश पाल सिंह उपकारी ने किया। इस मौके पर धीरज दीक्षित, सर्वेश अवस्थी, अमित बाजपेयी, उमेश मिश्रा, प्रभुदयाल मिश्रा, निर्दोश शुक्ला, अखिलेश, नीलकमल, मैकूलाल, ब्रह्मानन्द आदि समेत तमाम भक्त मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *