लक्ष्मण शक्ति को देखकर राम को रोते हुए एवं विलाप करते देखकर दर्शकों की आंखें हुई नम

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। नगर में रामलीला के मंचन में लक्ष्मण शक्ति कार्यक्रम का आयोजन कलाकारों द्वारा किया गया। जिसमें लक्ष्मण के साथ मेघनाथ का भयंकर युद्ध होते देखकर दर्शकगण आश्चर्य में पड़ गए। वहीं शक्ति वाण लगने के बाद लक्ष्मण के मूर्छित होने एवं राम को रोते हुए विलाप करना देखकर लोगों की आंखे नाम हो गई। उसके बाद हनुमान जी द्वारा संजीवनी बूटी लाकर लक्ष्मण को खिलाए जाने पर लक्ष्मण जी का पुन: जीवित होने पर दर्शकों ने सीताराम के जयकारे लगाकर उद्घोष किया। कलाकारों द्वारा अद्भुत लीला का आयोजन किया गया। वहीं रात्रि में रामलीला कार्यक्रम के अंतर्गत कमालगंज चौराहे पर ऐतिहासिक आरती का आयोजन किया जाता है, जिसमें हनुमान, अंगद छल-उछलकर राम-लक्ष्मण, भरत शत्रुघ्न और सीता जी की आरती करते हुए दिखाए जाते हैं। आरती का आयोजन लगभग 40 से 50 मिनट तक किया जाता है। जिसमें दोनों तरफ आने जाने वाले वाहनों को रोक दिया जाता है यह प्रथा कमालगंज में आज से लगभग डेढ़ सौ वर्ष पूर्व आरंभ हुई थी जो कि आज तक चलती आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *