सृष्टि रचयिता भगवान विश्वकर्मा की सपा कार्यालय में मनायी गई जयंती

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सृष्टि के रचयिता भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम से मनाई गई। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में सर्वप्रथम भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। पार्टी के नेताओं द्वारा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर विचार गोष्ठी में चर्चा की। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा उन्हें स्वायंभु और विश्व का निर्माता माना जाता है। उन्होंने द्वारिका के पवित्र शहर का निर्माण किया। जहां कृष्ण ने शासन किया। पांडवों की माया सभा और देवताओं के लिए कई शानदार हथियारों के निर्माता थे। उन्हें लुहार कहा जाता है, ऋग्वेद में उल्लेख किया गया है और इसे यांत्रिकी और वास्तुकला के विज्ञान, स्टैप्टा वेद के साथ श्रेय दिया जाता है। कार्यक्रम के आयोजक सचिव शिव शंकर सिंह शर्मा रहे। इस अवसर पर जिला महासचिव इलियास मंसूरी, आशीष शर्मा, रामपाल सिंह यादव, निजाम अंसारी, विमलेश शर्मा, मुख्तार आलम, सुनीता शर्मा, जिला प्रवक्ता विवेक यादव मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *