व्रत रखकर सुहागिन करतीं हैं पति की लम्बी उम्र की कामना

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। एसआई रेखा सिंह ने बताया कि वह विधि-विधान से करवाचौथ पर्व को मनाती हैं। उन्होंने कहा कि हम प्रभु से प्रार्थना करते है कि यह त्योहार सुहागिनों के लिए उत्सव से कम नहीं है। सुहागिने व्रत रखकर इस त्योहार को मनाती है और पूजन करती है। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष स्वेता दुबे ने बताया कि इस पर्व को हर साल की तरह विधि-विधान से मनाती हैं। खासतौर से भगवान शिव व पार्वती की पूजा की जाती है और चन्द्रमा पूजन के साथ अपने पति के हाथों से प्रसाद पाकर व्रत खोलती हूं।शिक्षिका पुष्पा सिंह ने बताया कि इस पर्व पर चन्द्रमा की पूजा की जाती है। इस पर्व का महत्व इसलिए और है, क्योंकि सुहागन महिलायें व्रत रखकर चन्द्रमा की पूजा कर व्रत खोलती हैं। फलस्वरूप उपहार भी मिलता है और ईश्वर से सुख समृद्धि की प्रार्थना करती हूं। भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष बबिता पाठक का कहना है कि करवाचौथ पर्व पर स्त्रियां अपने पतियों की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। व्रत रखने के बाद पतियों से उपहार की अपेक्षा रहती है। पति भी अपनी पत्नियों को खुश रखने के लिए मनचाहा उपहार देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *