योग दिवस पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित कालीचरण योगा प्रतियोगिता सम्पन्न

योग करने से शरीर में ताजगी रहती है-डॉ0 संदीप शर्मा
अपनी आंतरिक शक्ति को उजागर करें: हर्ष दुबे
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर फर्रुखाबाद युवा महोत्सव समिति द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित कालीचरण राष्ट्रीय योगा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फर्रुखाबाद,आगरा, कानपुर, लखनऊ, मैनपुरी, मथुरा, गाजियाबाद, दिल्ली, सिंगरौली मध्य प्रदेश, झांसी, शाहजहांपुर, गोरखपुर से प्रतिभागियों ने योग मे भाग लिया। अनु सिंह, अंशु, अपूर्वा, दिशा, रागिनी, संजीव गंगवार, गुनगुन गोस्वामी, निधि तिवारी, इशिका, प्रतीक गंगवार, डॉ0 बी0के0 निरंजन, डॉ0 रुचि अंबेडकर, समृद्धि त्रिपाठी, सूर्यांश, अपेक्षा, नेहा, सुधा सचान, जूली, हर्ष दुबे, योगेन्द्र यादव ने योगासान का प्रदर्शन किया। समिति के अध्यक्ष डॉ0 संदीप शर्मा ने कहा कि योगा करने से शरीर में ताजगी रहती है। उन्होने बताया कि सभी प्रतिभागियों को 30 अगस्त को सम्मान पत्र प्रदान किये जायेंगे। वहीं योग दिवस पर मिस्टर फर्रुखाबाद हर्ष दुबे ने बताया कि योग एक ऐसा साधन है जो पूर्ण रूप से प्राकृतिक और स्वास्थ्य है। योग को करने से मानसिक, शारीरिक, भौतिक एवं सामाजिक परेशानियां भी दूर होती हैं, योग से बीमारियां भी निवारण होती है, जैसे हाइपरटेंशन, शुगर, अवसाद, घबराहट, मोटापा, लीवर एवं किडनी आदि बीमारियों से छुटकारा मिलता है। इसलिए हम सभी योग को अपनाए और स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के साथ राष्ट्र को निर्माण करने में भागीदारी निवाहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *