संघ के होली मिलन में खेली गई फूलों की होली, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

*होली पौराणिक एवं वैज्ञानिक पहलुओं पर डाला गया प्रकाश, बही राष्ट्रवाद की धारा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का होली मिलन समारोह बढ़पुर स्थित एक गेस्ट हाउस में लॉन में हुआ। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। वहीं फूलों की होली खेली गई। लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर होली की शुभकामनायें दी। कार्यक्रम में होली के महत्व और इतिहास पर भी प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में संघ की सभी उपशाखाओं व संबद्ध संंस्थाओं के लोगों ने भागीदारी की व भारतीय जनता पार्टी के नेता भी मौजूद रहे।
जिला संघ चालक डा0 सुबोध वर्मा के निर्देशन एवं विजय अवस्थी की देखरेख में हुए इस ब्रहद कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति और राष्ट्रवाद की धारा साथ-साथ बहती हुई दिखायी दी। सरस्वती शिशु मंदिर के आचार्यों व राष्ट्रीय विचार धारा से संबद्ध लोगों ने कार्यक्रम में मौजूद रहकर उसे गरिमा प्रदान की। विजय अवस्थी ने संघ का गीत गाया। युवा व वरिष्ठ लोगों का संगम होली मिलन समारोह में दिखायी दिया। इस मौके पर भारत विकास परिषद, संस्कार भारती, दुर्गा वाहिनी, हिन्दू जागरण मंच, विश्व हिन्दू परिषद, भारतीय मजदूर संघ व अन्य सम्बद्ध संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भागीदारी की। कार्यक्रम में डा0 शिवओम अम्बर, व्यापारी नेता संजय गर्ग, महेश पाल सिंह उपकारी, धीरेन्द्र वर्मा, पंकज वर्मा, सुधेश दुबे, अनिल प्रताप सिंह, श्वेता दुबे, ऋषिदत्त शर्मा, सत्यव्रत पाण्डेय, अरविन्द दीक्षित, प्रभात मिश्रा, आदेश अवस्थी, धर्मेन्द्र कनौजिया, वैभव सोमवंशी, मुकेश बाथम, मुकेश गुप्ता, डा0 सुरेश चन्द्र गुप्ता, विधानचन्द्र गुप्ता, रामबहादुर सिंह, आदित्य मिश्रा, विश्वास गुप्ता, राजेन्द्र त्रिपाठी, वीरेन्द्र मिश्रा, प्रीती तिवारी, ममता सक्सेना, चित्रा अग्निहोत्री, रचना अवस्थी, सहित सैकड़ों की तादात में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *