हरियाली तीज पर महिलाओं ने झूला झूलकर गाये गीत

ब्यूटी पार्लर में हरियाली तीज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। वर्षों से चली आ रही परम्परा को देशभर में निभाया जा रहा है। सर्दी, गर्मी, बरसात और बसंत के अनुसार अलग-अलग तीज-त्योहार मनाने का चलन रहा है। इस बार 7 अगस्त को हरियाली तीज मनायी गई है। सावन की रिमझिम फुहार आते ही बहन-बेटियों को अपने भाई-बंधुओं से अनेक तरह के उपहार, कपड़े और मिठाइयों के मिलने का इंतजार रहता है। यह परंपरा कई समुदाय के लोग भी मनाते हैं। सभी समाज में सावन की रिमझिम बूंदों के बीच गांवों में बड़े-बड़े पेड़ों पर झूले डाले जाते हैं और पूरे गांव की महिलाएं इक_ा होकर झूला झूलती हुईं गीत गाती हैं। शहर में जगह-जगह हरियाली तीज मनाई गयी। वहीं घरों में भी तीज पर पूजा की गई। ब्यूटी पार्लरों में भी महिलाओं ने सज-संवर कर तीज महोत्सव व कार्यक्रमों में भाग लिया। आज के दिन हरे कलर के कपड़े पहनकर महिलायें पूजा करती है और झूला झूलती है। बालिकायें भी झूला का आनंद लेती है। हरियाली तीज पर भगवान श्रीकृष्ण ने राधा मइया को भी झूला झुलाया। मथुरा, वृदांनवन में भी हरियाली तीज का महत्व है। अखिल भारतीय क्षत्रिय वीरांगना सभा की ओर से झूला कार्यक्रम व सावन गीत क्वीन कार्यक्रम मनाया गया। मातृ शक्ति बहनों ने झूला झूलकर सावन के गीत गाये और उत्सव का आनंद लिया। दुर्गा कालोनी में झूला उत्सव कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। महिलाओं ने हरी साड़ी, हरी बिंदी, हरी चूड़ी, हरी नैनपालिस लगाकर गीत गाये। अखिल भारतीय क्षत्रिय वीरांगना सभा की प्रदेश अध्यक्ष सुमन राठौर, महासचिव रमला राठौर, बिटाना चौहान, मीना चौहान, उर्मिला भदौरिया, नीतू सिंह, सीमा भदौरिया, रेखा सोमवंशी, सीता सिंह, अनीता, राजेश्वरी चौहान आदि महिलाओं ने झूला झूलकर हरियाली तीज मनायी। वहीं ब्यूटी पार्लरों में भी सुबह से भीड़ रही। महिलाओं ने पार्लरों में सज-संवर कर हरियाली तीज का आनंद लिया। सेठ गली स्थित राधिका ब्यूटी सैलून में हरियाली तीज उत्सव मनाया गया। सभी महिलाओं ने हरे कलर के कपड़े पहनकर हाथों में मेहंदी लगायी और मंगल गीत गाये। प्रतियोगिता स्वरुप महिलाओं को उपहार देकर बधाई दी गई। जगह-जगह हुए कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *