फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। डीजी जेल ने केन्द्रीय कारागार फतेहगढ़ का निरीक्षण कर बन रही खुली जेल के निर्माण आदि को देखा तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
सोमवार को डीजी जेल पीवी रामा शास्त्री ने केन्द्रीय कारागार फतेहगढ़ का निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने निर्माणाधीन खुली जेल के निर्माण कार्य को देखा। बंदियों से उनकी समस्याओं की जानकारी की। इसके साथ ही उन्होंने जेल के फार्म पर बनी गौशाला, तालाबों की व्यवस्था को देखा। उन्होंने बताया कि ओपन जेल की सभी तैयारी लगभग पूरी कर ली गयीं हैं। ओपन जेल का निर्माण लगभग अंतिम चरण में है। उन्होंने बताया कि ओपन जेल की शुरूआत शासन का आदेश मिलते ही शुरु की जायेगी। ओपन जेल में 200 बंदियों की रखने की व्यवस्था की जायेगी। चुनाव आचार संहिता खत्म होने के बाद आगामी तैयारी को पूर्ण किया जायेगा। उन्होंने सेन्ट्रल जेल के भीतर भी व्यवस्था देखी। डीजी ने बताया कि गर्मी को देखते हुए वृद्ध कैदियों को शीतल पेय पिलाने और कुलर लगाने के निर्देश दिये गये हैं। इसके साथ पारदर्शी मुलाकात, कैदियों से परिजनों की वार्ता आदि व्यवस्था को भी परखा। जेल के सभी सीसीटीवी कैमरे कार्य कर रहें हैं। इस मौके पर प्रभारी डीआईजी पीएन पाण्डेय, उपकारापाल सुरजीत कुमार आदि मौजूद रहे।