फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शनिवार को सहकार भारती की जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई। डीसीएफडी कार्यालय में सम्पन्न हुई बैठक में मुख्य अतिथि दिलीप पाटिल, राष्ट्रीय सम्पर्क प्रमुख का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। अरविन्द दुबे प्रदेश मंत्री प्रभारी कानपुर मंडल व विभाग सह सयोजक सतीश कठेरिया भी उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह ने बैठक की अध्यक्षता की। सतीश शाक्य, धर्मेंद्र सिंह, सत्यम कटियार, आनंद स्वरुप चतुर्वेदी आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे। लोकमत परिष्कार पर जोर दिया गया व सहकारिता पर चर्चा हुई व सरकारी योजनाओं की जानकारी पर चर्चा हुई। सफल बैठक के प्रति आभार व्यक्त किया गया। विभाग सयोजक नीरज त्रिपाठी बैठक में किसी कारण विलम्ब से पहुँचे।