डीएम व एसपी ने बाढ़ शरणालय का किया निरीक्षण

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने बाढ़ शरणालय का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह व पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बाढ़ शरणालय, बाढ़ चौकियों का निरीक्षण कर उप जिलाधिकारी अमृतपुर अतुल कुमार सिंह को 1 दिन के भीतर समुचित व्यवस्था कराए जाने के निर्देश दिये। गंगापार महात्मा गांधी इंटर कॉलेज राजेपुर में बनाए गए बाढ़ शरणालय के निरीक्षण के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह से स्थिति के बारे में जानकारी लीष विद्यालय में कुल 12 कमरे हैं। पानी बिजली की संक्षिप्त व्यवस्था है। इसके बाद जूनियर हाई स्कूल राजेपुर, जूनियर हाईस्कूल बरुआ बाढ़ चौकियों का निरीक्षण किया। डीएम ने उप जिलाधिकारी अमृतपुर अतुल कुमार सिंह को निर्देश दिये की बाढ़ शरणालयों तथा बाढ़ चौकियों पर्याप्त मात्रा में साफ -सफाई व पेयजल की व्यवस्था की जाये। जरूरत में नगर पालिका से पानी का टैंकर मंगाया जाये। किस शरणालय पर किस गांव के लोग रखे जाएंगे यह पहले से तय हो। उन्होंने 24 घंटे के अंदर तैयारी पूर्ण कराने के निर्देश दिये। बाढ़ शरणालयों पर स्वास्थ्य टीम, वायरलेस सेट लगवाने के निर्देश दिये। तीन शिफ्टों में कर्मचारियों की ड्यूटी रहेगी। सभी कर्मचारियों का काम पहले से तय हो। शीघ्र ही 1.5 लाख क्यूसिक पानी आ जाएगा। जिससे गंगा के किनारे के गांव प्रभावित होंगे। उन गांव में मुनादी करके लोगों को बाढ़ शरणालयों पर ठहराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *