डीएम ने आश्रय गृह फतेहगढ़ का किया निरीक्षण

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मंगलवार की रात्रि स्थाई आश्रय गृह फतेहगढ़ का ्जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह व अपर जिलाधिकारी (वि/रा)परियोजना निदेशक सुभाष चंद्र प्रजापति ने निरीक्षण किया। शेल्टर होम से सम्बंधित सभी सुविधाओं (अलाव, कम्बल, गर्म पानी, केयर टेकर, खाने आदि) की जानकारी ली। सबसे पहले पुरूष डोरमेट्री में ठहरे अन्त वाशियों से उनका कुशलक्षेम जाना, खानपान की जानकारी ली, रसोई के उपयोग के सम्बंध में चर्चा की। अन्त:वाशियों द्वारा बताया गया कि सुबह चाय मिलती है व खाना बनाने के लिए गैस, बर्तन व जरूरत पर राशन भी उपलब्ध कराया जाता है। अन्त:वासियों की इंट्री रजिस्टर में चेक की। सभी सुविधाएं सुनिश्चित पायी गयीं। शीतलहर के मद्देनजर नगर पालिका को ई-रिक्शा/टेम्पो से मोबलाइजेशन/रेस्क्यू करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान गजराज सिंह यादव (उपजिलाधिकारी/परियोजना अधिकारी), अनुज प्रताप सिंह चौहान (सीएमएम), नगर पालिका कर्मचारी व संस्था से आबिद मंसूरी तथा शेल्टर होम के सभी केयर टेकर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *