डीएम संजय कुमार सिंह का तबादला, बी0के0 सिंह होंगे नये जिलाधिकारी

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्रदेश सरकार ने देर रात कई जिलों के डीएम को बदल दिया है। डीएम संजय कुमार सिंह प्रथम को जनपद रामपुर भेजा गया है, जबकि सरकार ने राज्य संपत्ति अधिकारी बी0के0 सिंह को फर्रुखाबाद का डीएम बनाया है। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह नें बीते 25 अक्टूबर 2021 को फर्रुखाबाद के जिलाधिकारी के पद पर कार्यभार ग्रहण किया था। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह जिले में करीब २७ महीने तक रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *