फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्रभारी सीएमएस डॉ0 अशोक प्रियदर्शी को शासन ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया पुरुष का पूर्णकालिक सीएमएस बनाया गया है। रविवार को विशेष सचिव शिव सहाय अवस्थी ने आदेश जारी कर 26 मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों को नियुक्ति प्रदान की। करीब डेढ़ महीने तक प्रभारी सीएमएस रहने के बाद सर्जन डॉ0 अशोक प्रियदर्शी को पूर्णकालिक जिला अस्पताल लोहिया पुरुष की कमान दी गयी है। 2 मई 2024 को प्रभारी सीएमएस का पदभार संभालने के बाद डॉ0 अशोक प्रियदर्शी ने ओपीडी में व्यवस्था सुधारने हेतु भरसक प्रयास किये थे। प्रभारी सीएमएस के तौर पर कार्यभार संभालने के बाद जिला अस्पताल लोहिया की ओटी में भी ऑपरेशन कराने वाले मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई। डॉ0 अशोक प्रियदर्शी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार मरीजों को बेहतर उपचार मिल सके। यह सुनिश्चित कराना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी।