समाज के महत्वपूर्ण तथा अमूल्य धरोहर है वृद्धजन और दिव्यांग बच्चे-शिवेंद्र

ब्लॉक प्रमुख संघ अध्यक्ष ने वृद्ध जनों और दिव्यांग बच्चों संग साझा की अपने जन्मदिन की खुशियां।

समृद्धि न्यूज़ अयोध्या। असहायों और निराश्रितों के सहयोगार्थ सदैव तत्पर रहने वाले ब्लॉक प्रमुख संघ अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने इस बार फिर वृद्धजनों और अंध विद्यालय के दिव्यांग बच्चों को अपनी खुशियों का साक्षी बनाया। मंगलवार को अपने जन्मदिन पर खुशियां साझा करने व आशीर्वाद लेने के लिए श्री सिंह उपहारों की सौगात लेकर मणि पर्वत स्थित वृद्धाश्रम और कनीगंज स्थित अंध विद्यालय पहुंचे।कई वर्षों से लगातार वृद्धाश्रम व अंध विद्यालय में आयोजित होने वाले आयोजन में इस बार खास बात यह रही कि अपने बीच ब्लॉक प्रमुख संघ अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह के पहुंचते ही वृद्ध पुरुषों और महिलाओं ने मंगल गीत गाकर उनका स्वागत किया।अध्यक्ष श्री सिंह और उनके सहयोगियों के हांथो से उपहार पाकर वृद्ध जनों ने भावुक होकर उन्हें आशीर्वाद दिया।वृद्ध जनों से आशीर्वाद पाकर बेहद अभिभूत हुए ब्लॉक प्रमुख संघ अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि हमारे जीवन की हर खुशियों की साक्षी रहे हैं समाज के असहाय व निराश्रित जन।इन्हीं लोगों के सहयोगार्थ हर वर्ष “विशाल कंबल वितरण एवं मेधावियों का सम्मान समारोह” का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि ये वृद्धजन और अंध विद्यालय के दिव्यांग बच्चे हमारे समाज के महत्वपूर्ण तथा अमूल्य धरोहर है।आज इनके बीच अपने जीवन के इस खास दिन की खुशियां साझा करने पर अपार आत्मिक शांति मिल रही है।वृद्ध आश्रम से निकलते वक्त वृद्ध जनों को आश्वासन देते हुए अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि समाज के ऐसे असहाय तथा निराश्रित जनों की जीवन पर्यन्त सेवा करता रहूंगा तथा अगली बार वृद्ध जनों का सत्कार और अंध विद्यालय के बच्चों की सेवा का यह आयोजन इस बार की अपेक्षा और अधिक भव्य होगा।

अमिताभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *