किसानों को जैविक खेती हेतु किया गया प्रोत्साहित

 सीडीओ की अध्यक्षता में किसान दिवस का हुआ आयोजन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें कपिल कुमार परियोजन निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण, बी0के0 सिंह उप कृषि निदेशक/जिला कृषि अधिकारी, डॉ0 एन0के0 गौतम मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, राघवेंद्र सिंह जिला उद्यान अधिकारी, उपेन्द्रनाथ खरवार भूमि संरक्षण अधिकारी, सत्येन्द्र सिंह जिला कृषि रक्षा अधिकारी, बी0के0 अग्रवाल सहायक आयुक्त सहकारी समितियां, विनोद कुमार अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका फर्रुखाबाद, सुशील कुमार अधिशाषी अभियंता विद्युत, बी0डी0 शर्मा अग्रणी जिला प्रबंधक बैंक ऑफ इंडिया, मितेश यादव जिला प्रबंधक नावार्ड, सूर्य प्रसाद अधिशाषी अभियंता सिंचाई, प्रियांशु मिश्रा मंडी निरीक्षक सातनपुर/कायमगंज, रोली सिंह खाद्य एवं रसद विभाग मधुसूदन श्रीवास्तव क्षेत्रीय प्रबंधक आर्यावर्त ग्रामीण बैंक, विकास कुमार टीसी फसल बीमा योजना, विपिन कुमार जिला प्रबंधक पी0सी0एफ0, एस0एस0 नदीम अधिशाषी अभियंता नलकूप, अजय सिंह सहायक जिला परियोजना समन्वयक यू0पी0 डॉस्प, राजेश कुमार क्षेत्रीय वनाधिकारी, शिवनरेश ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक, प्रदीप कुमार यादव वरिष्ठ क्षेत्र प्रबंधक इफको डॉ0 बी0के0 शर्मा, अध्यक्ष कृषि विज्ञान केंद्र, डॉ0 अरविन्द कुमार, डॉ0 महेंद्र प्रसाद कृषि विज्ञान केंद्र जॉजपुर बंजारा के वैज्ञानिक एवं अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे। कृषि वैज्ञानिक डॉ0 अरविन्द कुमार ने किसानों को खेती करने के टिप्स दिये। उन्होंने कहा कि किसान भाई खाद एवं कीटनाशकों का प्रयोग संतुलित मात्रा में ही करें। उन्होंने किसानों को जैविक खेती हेतु प्रोत्साहित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *