नायब तहसीलदार ने ग्रामीणों को वितरित कीं राहत सामग्री किटें

कंपिल, समृद्धि न्यूज। नायब तहसीलदार ने बाढ़ पीडि़त ग्रामीणों को राहत सामग्री की किटें वितरित की। ग्रामीणों ने आवागमन हेतु कटे सम्पर्क मार्गों को सही कराने की मांग की। तहसीलदार ने ग्रामीणों को हर संभव मदद का भरोसा दिया।
शुक्रवार सुबह नायब तहसीलदार ने जिलाधिकारी वी0के0 सिंह के निर्देश पर बाढग़्रस्त गाँव कारव, अंतुनगला पहुंचकर 60 परिवारों को राहत सामग्री का वितरण किया। नायब तहसीलदार मनीष वर्मा ने इस दौरान ग्रामीणों से बातचींत कर उनकी समस्याएं पूछीं। उन्हें भरोसा दिलाया की आपकी हर संभव मदद के लिए प्रशासन तैयार है। खेतों में पानी भरा होने से ग्रामीणों की फसल खराब हो गयी है। किसानों का कहना है कि अगर इन फसलों में इसी प्रकार पानी भरा रहा तो ये नष्ट हो जाएंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन से किसानों को राहत व बचाव का कार्य शुरू कराने का आग्रह किया है। एक दर्जन से आधिक गांव में नही बंटी राहत सामग्री कई घरों में नहीं जल पा रहा चूल्हा। पथरामई, गढ़ी, हमीरपुर मजरा, शाहपुर, गंगपुर, चौड़ेरा, मंतपुरा, टपुआ, पलीतपुरा आदि गांवों में कई घरों में पानी भर जाने से राशन भीग गया है। जिससे खाना बनाने की समस्या से जूझना पड़ रहा है। साथ ही ग्रामीणों की आँखें हर रोज राहत सामग्री की बाट निहार रही हैं। गांव की ही सोनी बताती है कि घर में पानी भरने के कारण हम लोग पड़ोसी का पक्का मकान की छत पर खाना बना खा रहे हैं। नायब तहसीलदार ने बताया की बाढग़्रस्त गाँव में 60 पैकेटों का वितरण किया गया। आगे भी वितरण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *