कोरियोग्राफी में मोहम्मद रफी ने अवार्ड पाकर जनपद का नाम किया रोशन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जनपद के डांसर व कोरियोग्राफर मोहम्मद रफी ने नोएडा में हुए एक शो में अवार्ड प्राप्त किया। मोहम्मद रफी ने बताया कि बचपन से ही हमें डांस करने का शौक है। कई मंचों पर प्रतिभाग किया। फर्रुखाबाद, दिल्ली और मुम्बई तक कार्यक्रमों में भाग लिया। पिछले दिन हुए नोएडा में एक इवेंट शो में कोरियोग्राफी करने का मौका मिला। उन्होंने अपना टेलेंट दिखाते हुए प्रतिभाग को प्रदर्शित किया। जिसके चलेते उन्हे नोएडा में एक इवेंट शो में अवार्ड देकर नवाजा गया। मुम्बई से आये हिपहॉप के गोल्डमेडिल ऋषिराज ने उन्हें अवार्ड देकर सम्मानित किया। शहर की इस हस्ती में कोरियोग्राफी में अवार्ड पाकर जनपद का नाम रोशन किया। मोहम्मद रफी का सपना है कि वह फिल्मों में भी जाये और कोरियोग्राफी करें। इन दिनों वह कई विद्यालयों में बच्चों को डांस सिखा रहे है। उनकी इस उपलब्धि पर शहर के लोगों ने उन्हें बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *