फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पर्यावरण दिवस पर महादेवी वर्मा ग्रुप फतेहगढ़ की ओर से गाइड छात्राओं ने वृक्षारोपण किया। पर्यावरण दिवस पर गु्रप लीडर किरन कश्यप ने कहा कि पर्यावरण है हम सबकी जान, इसलिए रखो इसका ध्यान। प्लास्टिक को बंद करवाना है। साथ ही कई प्रकार की गतिविधियों द्वारा बच्चों को जागरुक करते हुए घर से प्लास्टिक हटाएं, पेड़ लगाएं, हरियाली फैलाएं, पर्यावरण बचाएं आदि की जानकारी दी गई। बेकार प्लास्टिक की बोतल से गमले बनाए गये। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। अखबार से कला की गई और सभी बच्चों ने मिलकर पौधे लगाये। इस अवसर पर गाइड कैप्टन ज्योति शुक्ला ने निरीक्षण किया और पर्यावरण के महत्व के बारे में जानकारी दी।