जो मांगू वो दे दिया, कर ये जिंदगी तू, बस मेरी मां जैसी बन जा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मदर्स-डे पर जनपद के लोगों ने अपनी माताओं से आशीर्वाद लिया। मां ने अपने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए लम्बी उम्र की कामना की। बच्चों ने मां के पैर छुए और उपहार देकर मदर्स-डे मनाया। शिक्षक शिवम अग्निहोत्री ने अपनी मां के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। पल्लवी पाण्डेय ने अपनी मां संध्या पाण्डेय को उपहार ग्रीटिंग कार्ड बनाकर दिया। साथ ही यश पाण्डेय ने अपनी माता को मदर्स-डे पर अपने हाथों से कार्ड सजाया और उन्हें भेंट किया। अर्चना पाण्डेय ने यश को आशीर्वाद दिया। साथ ही केक काटकर मदर्स-डे मनाया गया। फर्रुखाबाद मोहल्ला पल्ला निवासी सरिता कश्यप की बेटी इशिका कश्यप व अनुष्का कश्यप ने अपनी मां के साथ मदर्स-डे मनाया और उपहार में चाकलेट भेंट कर मुहं मीठा कराया।
बच्चे की प्रथम गुरु मां होती है। उसके जन्म से लेकर युवा वर्ग तक वह ध्यान रखती है। जैसे पौधे को सींचा जाता है, उसका ध्यान रखा जाता है। उसी तरह मां अपने बच्चे का ध्यान रखकर पल-पल ख्याल रखती है। ईश्वर की अदालत होती है, उसी तरह मां की भी अदालत होती है। मां अपने बच्चे का ध्यान रखती है, किस समय नींद लगती है, किस समय खाना देना है। पृथ्वी पर मां का एक अनोखा रिश्ता है, जो संतान को किसी भी परिस्थिति में अकेला नहीं छोड़ सकती है। मां की सेवा से दुनिया की सभी जन्नत है। जिस व्यक्ति ने मां की सेवा कर ली, उसे सारे सुख घर में ही नसीब हो जाते है। मदर्स-डे के सुनहरे पल को बच्चे व युवाओं ने अपनी मां के साथ गिफ्ट दिया व पैर छूकर आशीर्वाद लिया। साथ ही सोशल मीडिया पर लोगों ने अपनी मां के साथ तस्वीरे साझा की। देर रात तक मदर्स-डे घरों में मनाया गया। साथ ही लजीज व्यंजन का भी मां ने बच्चों को स्वाद दिलाया।