कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए भाजपा संगठन हमेशा खड़ा है: प्रभारी मंत्री

मंत्री जयवीर सिंह का हुआ जोरदार स्वागत, सदस्यता अभियान पर दिया गया जोर
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शुक्रवार को आवास विकास स्थित भाजपा कार्यालय पर जनपद के नवनियुक्त प्रभारी मंत्री ठा0 जयवीर सिंह ने कार्यालय में भाजपा पदाधिकारी जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और आगामी कार्यक्रमों की समीक्षा की। संगठन पर्व के अंतर्गत चल रहे सदस्यता अभियान को लेकर दिशा निर्देश दिए।
कैबिनेट मंत्री व प्रभारी मंत्री ठा0 जयवीर सिंह ने कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जो जिम्मेदारी दी है उस जिम्मेदारी के तहत जनपद आगमन हुआ है। प्रदेश की सरकार ने सुरक्षा का माहौल दिया है, योगी सरकार निरंतर प्रदेश को प्रगति के रास्ते पर ले जाने का कार्य कर रही है। जनपद भी निरंतर प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए भाजपा का संगठन व सरकार सदैव खड़ा हुआ है। संगठन द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है कि सदस्यता अभियान में प्रत्येक कार्यकर्ता की भागीदारी आवश्यक है। नए लोगों को भाजपा से जोडऩे का कार्य किया जाएगा। आगामी आने वाले विधानसभा और पंचायत के चुनाव के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अभी से कमर कसनी है, इसके लिए एक मजबूत संगठन तैयार किया जाएगा। नए कार्यकर्ताओं को अवसर देकर संगठन से जोडऩे का कार्य किया जाएगा। जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने बताया जनपद में विकास को प्रगति देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रभारी मंत्री का दायित्व ठाकुर जयवीर सिंह को दिया है। उनके सरकार में पर्यटन व सांस्कृतिक मंत्री होने के कारण जनपद सौभाग्यशाली है। पर्यटन की दृष्टि से जनपद में संकिसा जैसा पौराणिक स्थल मौजूद है। पवित्र पावनी मां गंगा जनपद में विराजित है, सरकार द्वारा निरंतर संकिसा जैसे पौराणिक स्थल को विकसित करने के लिए कार्य किया जा रहा है। संचालन जिला महामंत्री डीएस राठौर ने किया। इस मौके पर जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे, सांसद मुकेश राजपूत, सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, विधान परिषद सदस्य प्रांशु दत्त द्विवेदी, भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, कायमगंज विधायक डॉ0 सुरभि, मोनिका यादव, कुलदीप गंगवार, अमर सिंह खटीक, डॉ0 भूदेव सिंह राजपूत, दिनेश कटियार, सत्यपाल सिंह, अश्नील दिवाकर, हिमांशु गुप्ता, संजीव गुप्ता, डॉ0 रजनी सरीन, मिथिलेश अग्रवाल, शिवांग रस्तोगी, कृष्ण मुरारी राजपूत, अमरदीप दीक्षित, अभिषेक त्रिवेदी, अभिषेक बाथम, अभिषेक बाजपेयी, विमल कटियार, धर्मेन्द्र राजपूत, दिलीप भारद्वाज आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *