केंद्रीय चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन

गांव चलो अभियान के तहत कार्यशाला सम्पन्न
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
मंगलवार को आवास विकास स्थित भाजपा कार्यालय पर आगामी लोकसभा चुनाव के संदर्भ में गांव चलो अभियान की जिला कार्यशाला एवं लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन हुआ। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर पूरे विधि विधान हवन पूजन एवं मंत्रोचार के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर उपस्थित रहे। जिला कार्यालय के सामने प्रांगण में सांसद मुकेश राजपूत ने कहा पार्टी का संगठन 24 घंटे कार्य करने वाला संगठन है। आचार संहिता लगने से पूर्व ही भाजपा ने चुनावी तैयारी के लिए चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया है। भाजपा विचार धारा पर आधारित राजनीतिक दल है। जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दलित, शोषित, वंचित, पिछड़े, महिला और गरीब वर्ग के लिए कार्य किया है।
शाहजहांपुर की महापौर अर्चना वर्मा ने कहा एक समय था जब महिला को अपने घर से निकलने में सोचना पड़ता था, लेकिन केंद्र व प्रदेश में सरकार बनने के बाद महिलाओं की सुरक्षा को लेकर मजबूत कानून बने योगी सरकार ने महिलाओं पर होने वाले अत्याचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। प्रदेश की महिलाएं सुरक्षित महसूस कर रही है। अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, लोकसभा प्रभारी अजय धाकरे, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने विचार व्यक्त किये।

साथ ही जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता की अध्यक्षता में आगामी अभियान गांव चलो की जिला कार्यशाला आयोजित हुई। जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे ने कहा संगठन के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान को सफल बनाने का कार्य किया। अभियान के बाद पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के संदर्भ में गांव चलो अभियान कार्यक्रम को चलने का निर्णय लिया है। जिला कार्यशाला के बाद मंडल स्तर पर भी कार्यशाला आयोजित होगी। गांव चलो अभियान सिर्फ गांव के लिए नहीं बल्कि शहरों में भी रहने वाले लोगों तक प्रवासी कार्यकर्ता पहुंचेंगे। आगामी लोकसभा चुनाव में 50 प्रतिशत से अधिक मत प्राप्त करने के लिए हर वर्ग का समर्थन आवश्यक है। जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने बताया कि चुनाव की तारीखों के ऐलान से पूर्व संगठन ने गांव चलो अभियान चलने का निर्देश दिया है। इसके लिए संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता व पदाधिकारी गांव-गांव पहुंचेगा।
गांव चलो अभियान के लिए हिमांशु गुप्ता को जिला संयोजक एवं रश्मि दुबे व वीरेंद्र कठेरिया को सहसंयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। इस अभियान के लिए 2 फरवरी तक सभी औपचारिकता को पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। संचालन वीरेंद्र कठेरिया ने किया। इस अवसर पर विधायक डा0 सुरभि, विधायक सुशील शाक्य, फतेहचंद वर्मा, डीएस राठौर, जिला उपाध्यक्ष अश्नील दिवाकर, संजीव गुप्ता, वीरेंद्र सिंह राठौर, बीके गंगवार, अतुल दीक्षित, हेमचंद्र राजपूत, सर्वेश कुशवाहा, रामवीर चौहान, बबीता पाठक, मीरा सिंह, चित्रा अग्निहोत्री, ममता सक्सेना, पुष्पराज सिंह, अभिषेक बाथम, धीरेंद्र वर्मा, धर्मेंद्र राजपूत, शिवांग रस्तोगी आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *