सपा कार्यालय पर संविधान मान स्तंभ की हुई स्थापना

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर संविधान मान स्तंभ की स्थापना की गई। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में जनपद के कई सपाई एकजुट दिखे। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जो संविधान मान स्तंभ पीडीए मंदिर के तौर पर हर जनपद में स्थापित करवाया है। निश्चित तौर पर आने वाले समय में जनपद के सभी वर्गों के लोग हमारी पार्टी से जुड़ेंगे और यह अपने आप में एक मिसाल है। पूर्व विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी ने कहा समाजवादी पार्टी के प्रति लोगों में विश्वास बड़ा है, निश्चित तौर पर हम लोकसभा चुनाव जीत गए थे, परंतु हमें छल से हराया गया। आने वाले समय में प्रदेश में 2027 में सरकार बनाने जा रहे हैं और हर वर्ग का वोट समाजवादी पार्टी के साथ है। लोकसभा के प्रत्याशी डॉ0 नवल किशोर शाक्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक धोखेबाज और लोगों को मूर्ख बनाने की पार्टी है। देश में सिर्फ सांप्रदायिक सौहार्द खराब करने का काम सबसे ज्यादा भारतीय जनता पार्टी ने किया। जितनी भी नौकरियां आईं सभी के पर्चे लीक हुए। यह सिर्फ इसलिए की पीडीए के लोगों को नौकरी ना देनी पड़े। कायमगंज के पूर्व प्रत्याशी सर्वेश अंबेडकर ने कहा कि भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में संविधान की सबसे अहम भूमिका है। यह समाज के आखिरी व्यक्ति को आगे बढऩे की उम्मीद और दिशा तय करता है। पूर्व नगर अध्यक्ष विजय यादव ने कहा हमारा डॉ0 अंबेडकर ने जो संविधान लिख दिया है वह वास्तव में समाज के पिछड़े और शोषितों के लिए एक वरदान से कम नहीं है। फिर भी आज भारतीय जनता पार्टी अपने खास लोगों को नौकरियों में समायोजित करने के लिए लगातार संविधान से छेड़छाड़ करने का प्रयास करती रहती है। संचालन मुन्ना यादव ने किया। इस अवसर पर जिला महासचिव इलियास मंसूरी, अशोक अंबेडकर, बंटी यादव, मनोज मिश्रा, साजिद खान, नीलम सिंह, मुजाहिद अंसारी, मो0 इजहार खान, अनुराग यादव, हर्ष गंगवार, जितेंद्र यादव सिरौली, सरवर अंसारी, अरविंद यादव, विमल प्रताप सिंह, सोनू यादव, भैया खां, अवधेश पांडे, डॉ0 गौरव यादव, शिव शंकर शर्मा, विशाल यादव, रवि यादव, अखिल कठेरिया, अश्विनी यादव, मनोज यादव, निजाम अंसारी, सोमेंद्र यादव, सुनील कुमार गौतम, तस्लीम खान, अमित कठेरिया, अमन सूर्यवंशी, आशीष यादव, अमीर सिंह यादव आदि लोग उपस्थित रहे। जिला मीडिया प्रभारी विवेक यादव ने बताया कि यह संविधान मान स्तंभ प्रदेश कार्यालय द्वारा हर जनपद में भेजा गया है जो कि पीडीए मंदिर के रूप में माना जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *