फतेहगढ़ भाजपा मण्डल अध्यक्ष ने लोगों को दिलायी भाजपा की सदस्यता

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भाजपा का सदस्यता अभियान जोरों पर है। फतेहगढ़ मण्डल अध्यक्ष रामवीर चौहान के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया गया। सैनिक कालोनी में लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलायी गई। साथ ही मिस्ड कॉल कर भाजपा के सदस्य बनाकर जोड़ा गया। महामंत्री आशू राठौर ने कहा कि पदाधिकारियों की सदस्यता देखी जायेगी। कितने लोगों ने कितने सदस्य बनाये उसकी संख्या में भी देखी जायेगी और प्रदेश में सूची भेजी जायेगी। रामवीर चौहान ने फतेहगढ़ मण्डल के क्षेत्र में लक्ष्य पूरा करने के लिए कार्यकर्ताओं को निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही समय रहते सदस्य बनाकर लक्ष्य को पूरा कर लिया जायेगा और बूथ अध्यक्षों को सम्मानित भी किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *