नम आंखों से दी गयी नेताजी को भावभीनी श्रद्धांजलि

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष अश्विनी यादव ने नेताजी की द्वितीय पुण्यतिथि पर उनके याद किया। साथ ही सभी को उनके पदचिंहों पर चलकर पार्टी को मजबूत करने की बात कही।
समाजवादी पार्टी के संस्थापक नेताजी मुलायम सिंह यादव की द्वितीय पुण्यतिथि पर सपाइयों ने उन्हें नम आंखों से श्रद्धासुमन अर्पित किये। साथ ही कहा कि नेताजी जमीन से जुड़े नेता थे। उन्होंने कई ऐसे कार्य किये, जिनके लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है। जवानों को शहीद का दर्जा दिलाने तथा उनकी डेड बाडी को घर ले जाने जैसे कई कार्य रक्षा मंत्री रहते किये। नेताजी हम सभी के दिलों में आज भी जिन्दा हैं। नगर के माया गेस्ट हाउस में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर अध्यक्ष अश्विनी यादव ने नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके संघर्ष को याद किया। पार्टी के पदाधिकारियों ने नेताजी के विचार और उनकी नीतियों को प्रत्येक पीडीए परिवार तक पहुंचाने का भी आह्वान किया। इस मौके पर रवि यादव सहमीडिया प्रभारी, राहुल यादव सभासद, अश्विनी यादव नगर अध्यक्ष, अमन सूर्यवंशी, बाबा साहेब वाहिनी के जिला अध्यक्ष अरविंद यादव, जिला अध्यक्ष शिक्षक सभा अभिषेक यादव, अनुज यादव, शक्तिमान, सिंघानिया, आकाश भाटिया नगर महासचिव, कुलबीर यादव, अवनीश यादव, अभिषेक यादव जिला सचिव, लोहिया वाहिनी विनय यादव, प्रशांत यादव, रवि यादव उपस्थित रहे। यह जानकारी जिला प्रवक्ता विवेक यादव ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *