लोकसभा चुनाव में जनता ने भाजपा का अहंकार तोड़ा: नंदकिशोर दुबे

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के जिला सचिव नन्दकिशोर दुबे वन्देमातरम ने कहा कि यूपी भाजपा सरकार की तानाशाही नीतियों की जिक्र करते हुए सत्ता के अहंकार में चूर होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लोकसभा के चुनाव में देश की जनता ने भाजपा का अहंकार तोड़ा है। जनता ने भाजपा की नफरती, उनकी नकारात्मक राजनीति और बुलडोजर संस्कृति को पूरी तरह से नकार दिया है। इसके बावजूद भाजपा सरकार जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनहीन बनी हुई है। भाजपा सरकार लूट और झूठ की सरकार हैं आजाद भारत की सबसे भ्रष्ट है भाजपा सरकार। सभी विभाग में लूट मची हुई है। सरकार के कान पर जू नही रेंग रही है, वह अपने साम्प्रदायिक एजेंडो को ही मूर्त रूप देने मे व्यस्त है। भाजपा की सरकार भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा उदहारण जनपद के सभी उपनिबन्धक कार्यालय, तहसील कार्यालय व सभी थाना इत्यादि हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकसभा के चुनाव का तेवर, जोश, जज्बा विधानसभा के 2027 के चुनाव तक बनायें रखने का आवाह्न किया। भाजपा सरकार जाति देखकर अपराध तय करती है। यह सरकार समाज में जातीय विद्वेष पैदा करने पर उतारू है। पिछड़ो और दलितों व ब्राह्मण के प्रति इस सरकार का रवैया अन्यायपूर्ण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *