नेताजी का जीवन हम सबके लिए वास्तव में प्रेरणास्रोत है- डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव

नेताजी जैसी शख्सियत होना आज के समय में बहुत मुश्किल
द्वितीय पुण्यतिथि पर सपा नेताओं ने अर्पित किये श्रद्धासुमन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नेताजी मुलायम सिंह यादव की द्वितीय पुण्यतिथि समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मनाई गई। इस दौरान वक्ताओं ने नेताजी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। गुरुवार को आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व रक्षा मंत्री नेताजी मुलायम सिंह यादव की द्वितीय पुण्यतिथि मनाई गई।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव व अमृतपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर जितेंद्र सिंह यादव ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि नेताजी का जीवन वास्तव में प्रेरणा स्रोत है। हमें उनके जीवन से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने कड़ी मेहनत और लगन से फर्श सेे अर्श तक का सफर तय किया। नेताजी ने जो पौधा लगाकर उसे सींचा वह आज फलित हो रहा है। उनके बताये गये मार्ग पर चलकर समाजवादी पार्टी को हम सभी मिलकर मजबूत करें और 2027 में फिर से अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है। जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किये। लोकसभा पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर नवल किशोर शाक्य, अरशद जमाल सिद्दीकी, जिला महासचिव इलियास मंसूरी, जिला प्रवक्ता विवेक सिंह यादव, राष्ट्रीय सचिव युवजन सभा जितेंद्र यादव व अन्य सपा नेताओं ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर नेताजी के ऊपर एक विचार गोष्ठी भी रखी गई। जिसमें सपा नेताओं ने नेताजी के जीवन पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा नेताजी वह शख्सियत थे जो अपना रास्ता खुद बनाते थे। उन्होंने सैफई जैसे छोटे गांव से चलकर और देश की बड़ी हस्तियों में अपना नाम शुमार किया। नेताजी का जीवन वास्तव में प्रेरणा स्रोत है। लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ0 नवल किशोर शाक्य ने कहा कि नेताजी जो शख्सियत थे उन्हीं का प्रतिबिंब हम आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव में देखते हैं। पूर्व महानगर अध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि नेताजी जैसी शख्सियत होना आज के समय में बहुत मुश्किल है। रमेश चंद्र कठेरिया, मशरूर खान, विधान सभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह यादव, युवजन सभा जिलाध्यक्ष शिवम यादव ने नेताजी की अलग-अलग स्मृतियों को याद कर और उनके द्वारा किए विकास कार्यों को साझा किया। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य समीर यादव, कार्यक्रम प्रभारी युवजन सभा जिलाध्यक्ष शिवम यादव, जिला सचिव रामपाल सिंह यादव, विकास गुप्ता, विनीत परमार, डॉ0 धर्मेंद्र कुशवाहा, निजाम अंसारी, जिला उपाध्यक्ष सौरभ कटियार, बृजेश पाल, अजय यादव, रामशरण कठेरिया, मुजीबुल हसन, जगतपाल कुशवाहा, अर्चित मिश्रा, शिवशंकर शर्मा, विनय यादव, आशीष शर्मा आदि लोग मौजूद रहे। संचालन जिला महासचिव इलियास मंसूरी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *