शीशम बाग शक्ति केंद्र पर बनाये गये ऑन लाइन भाजपा के सदस्य

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भाजपा फतेहगढ़ मण्डल द्वारा शीशमबाग शक्ति केन्द्र पर नगरमंत्री सुनिल गुप्ता के आवास पर सदस्यता अभियान कार्यक्रम के तहत सदस्य बनाये गये। साथ ही विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता ने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाना है। इसके लिए सदस्य बनाते समय प्रत्येक सदस्य को योजनाओं के बारे में जानकारी दी जायेे और उनके लाभ के बारे में विस्तार पूर्वक बताया जाये। बड़ी संख्या में ऑन लाइन सदस्य बनाये गये। इस मौके पर हिमांशु गुप्ता, अश्नील दिवाकर, संजीव गुप्ता, रमला राठौर, विजय गुप्ता, आशु राठौर, विनीत गुप्ता, सनोज बाथम, सर्वेश कुमार, शिवराम सिंह, विजय पांडेय, तनु कुशवाह, श्रीकृष्ण बाथम, हर्षित गुप्ता, योगेश कुमार, विनायक, नारायण मिश्रा, आकाश, निशान्त आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *