पंडित दीनदयाल एकात्म मानववाद विचारधारा के समर्थक थे…….

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर विभिन्न बूथों पर गोष्ठी एवं समर्पण निधि कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बूथों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए व विचार व्यक्त किए।
सदर विधानसभा क्षेत्र की बूथ संख्या 290 बजरिया शालिग्राम में भाजपा नेता विश्वास गुप्ता के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए एवं वहां उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद विचारधारा के समर्थक थे। वह एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे। राजनीति के अतिरिक्त साहित्य में भी उनकी गहरी अभिरुचि थी। उन्होंने संघ के प्रचारक के रूप में देश के विभिन्न आंदोलनों में सहभागिता की। नगर पश्चिम मंडल अध्यक्ष विकास पांडे ने कहा केद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को लेकर चल रही है। इस अवसर पर हिमांशु गुप्ता, शिवांग रस्तोगी, राकेश बाथम, रामकिशोर सैनी आदि लोग मौजूद रहे। सदर विधानसभा क्षेत्र की बूथ संख्या 247 कटरा नुनिहाई में सूरज भारद्वाज के आवास पर सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर आयोजित संगोष्ठी में विचार व्यक्त किए।
सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने कहा केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर ग्राम ज्योति योजना ग्रामीण कौशल्य योजना रोजगार योजना अंत्योदय योजना राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना समग्र शिक्षा योजना बिजली कनेक्शन योजना जैसी विभिन्न योजनाएं संचालित हैं इनका लाभ आम जनमानस को प्राप्त हो रहा है। दीनदयाल उपाध्याय एक व्यक्ति नहीं विचार थे। वह भारत को एक मजबूत राष्ट्र के रूप में देखना चाहते थे। इस अवसर पर मनोज दीक्षित प्रमोद मिश्रा मुकेश पाल गौरव शर्मा आदि लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *