सेवा पखवाड़ा के रुप में मना प्रधानमंत्री का जन्मदिवस

सांसद ने मरीजों को वितरित किये फल
 कायमगंज, समृद्धि न्यूज। प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस को सेवा पखवाड़ा के रूप मे मनाया गया। भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र्र में मरीजों को फल आदि वितरित किये। इसके बाद सांसद ने मरीजों से समय से उपचार के बारे में जानकारी कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औक्षक निरीक्षण किया। जहां उन्हें साफ-सफाई सहित सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। उन्होंने चिकित्सा प्रभारी डा0 शोभित शाक्य से ओपीडी के बारे में जानकारी ली तथा गर्भवती प्रसूताओं की डिलेवरी के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पूछा गर्भवती प्रसूताओं के बड़े आपरेशन से बच्चे पैदा करवाने की व्यवस्था है। इस पर अधीक्षक ने कहा बड़े आपरेशन के लिए प्रसूता को लोहिया अस्पताल भेजा जाता है। वहॉ पर आपरेशन की सुविधा उपलब्ध है। इस पर उन्होंने कहा कि यहाँ किसी प्राइवेट हॉस्पिटल में संपर्क कर वहाँ पर आपरेशन से डिलेवरी कराई जाये। जिस पर अम्बुज ने कहा कि चेयरमैन डाक्टर शरद गंगवार के भतीजे गौरव गंगवार के यहाँ आपरेशन से डिलेवरी होती है। इसी बात पर चिकित्सा प्रभारी ने कहा वो तो नशे में रहते हैं। सांसद ने कहा वहाँ पर नहीं हम जल्द बड़े आपरेशन की व्यवस्था उपलब्ध करायेंगे। वहीं चिकित्सा प्रभारी ने कहा कि अल्ट्रासान्ड कराने की व्यवस्था कराई जाये। सांसद ने कहा करूँगा। काफी लम्बे समय से सूर्या प्लान्ट लगा है वह खराब पड़ा है। उसको चालू कराया जाये। इस दौरान पूर्व विधायक अमर सिह खटिक, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुनील चक, ब्लाक प्रमुख पति अरुण दुबेे, जिला मंत्री अमर दीप दीक्षित, मीडिया प्रभारी अखलेश शर्मा सहित अन्य भाजपा के लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *